Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत करमा पुलिस की कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार.
ऑपरेशन शुद्धि के तहत करमा पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर करकी बाजार से कुचमरवा जाने वाली सड़क पर तालाब के पास हुई कार्रवाई। गिरफ्तार आरोपी बाबूनन्दन यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
sonbhadra
7:15 PM, Oct 4, 2026
Share:


ऑपरेशन शुद्धि में 1.2 किलो गांजा बरामद, करमा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत करमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक करमा कमलेश पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करकी बाजार से कुचमरवा जाने वाली सड़क पर तालाब के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूनन्दन यादव पुत्र श्यामलाल यादव, निवासी ग्राम कसया कला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना करमा में मु.अ.सं. 194/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह और कांस्टेबल मंगल प्रजापति शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


