मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news katha purnahuti in dudhiya devi temple thousands of devotees received mahaprasad

Sonbhadra News: दुधहिया देवी मंदिर में कथा पूर्णाहुति, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद.

बीजपुर के दुधहिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शनिवार को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान के अंतिम दिन प्रातः काल कन्या पूजन एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

sonbhadra

8:23 PM, Mar 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुधहिया देवी मंदिर में कथा पूर्णाहुति, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद.
logo

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर के दुधहिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शनिवार को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान के अंतिम दिन प्रातः काल कन्या पूजन एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। क्षेत्र के बीजपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नौ दिवसीय कथा और अनुष्ठान के पश्चात भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने महाप्रसाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को श्रद्धा के साथ इसे ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.