मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news kcc loan of three lakhs farmer got only rs 51 thousand allegation of grabbing rs 1 80 lakh

Sonbhadra News: तीन लाख का KCC लोन, किसान को मिले सिर्फ 51 हजार; 1.80 लाख हड़पने का आरोप.

बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव निवासी किसान सुखदेव ने कुछ लोगों पर तीन लाख रुपये का KCC ऋण कराकर 1.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। किसान के अनुसार बैंक शाखा से एक लाख रुपये और मिनी बैंक से किस्तों में 80 हजार रुपये निकाले गए, जबकि उसे केवल 51 हजार रुपये ही मिले। शेष रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने बभनी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

sonbhadra

7:36 PM, Aug 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: तीन लाख का KCC लोन, किसान को मिले सिर्फ 51 हजार; 1.80 लाख हड़पने का आरोप.
logo

किसान सुखदेव ने KCC ऋण में 1.80 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव निवासी किसान का दलालों ने तीन लाख का लोन कराकार। उसमें से 1.80 लाख रुपए बन्दर बांट कर लिया गया। उसमे से किसान को मात्र एक्यावन हजार रुपए ही मिले। पीड़ीत ने बभनी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव निवासी सुखदेव पुत्र सोत्ती ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर कर 3 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण बैंक ऑफ बड़ौदा की म्योरपुर शाखा से कराया। तीन लाख के ऋण के पश्चात धनराशि 1 लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से नकद निकाल लिए गए। इसके अतिरिक्त, बभनी मिनी बैंक से अलग-अलग किस्तों में 10,000 और 20,000 रुपये करके कुल 80,000 रुपये अंगूठा लगवाकर धोखे से निकलवा लिए। उसमें से मात्र 51,000 रुपये ही सुखदेव को वापस मिले हैं, जबकि 1.29 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। उन्होंने बताया कि उनके खाते में KCC की शेष 1.20 लाख रुपये की धनराशि अभी भी मौजूद है। सुखदेव ने गांव के ही लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है पीड़ित ने अपनी शेष धनराशि वापस मांगने पर भी कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद पुलिस का दरवाजा खटखटाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.