ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news khalasi dies due to 11 kv line accident occurred while tying tarpaulin on the truck

Sonbhadra News: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत, ट्रक के उपर तिरपाल बांधते समय हुआ हादसा.

छत्तीसगढ़ से सरिया लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक का खलासी हादसे का शिकार हो गया। जौनपुर के मलनी बाजार निवासी 32 वर्षीय पवन कुमार की मौत बिजली के करंट से हो गई। घटना बभनी थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव में घटित हुई।

sonbhadra

7:50 PM, Sep 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत, ट्रक के उपर तिरपाल बांधते समय हुआ हादसा.
logo

ट्रक पर लदे माल को ढकने के दौरान घटित हुई घटना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सरिया लोडकर यूपी आ रहे ट्रक के खलासी की खड़ी ट्रक में उपर चढकर तिरपाल बांधते समय करेंट की चपेट में आ गया और ट्रक से सीधा नीचे गिरने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार रायगढ़ छत्तीसगढ़ से सरिया लोडकर ट्रक यूपी में आ रहा था। तभी बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह बार्डर पर जांच के दौरान चालक को कागजात में कुछ कमी थी।

इसके डर से चालक पिपराखांड से ट्रक इकदीरी रोड पर ले गया। कुछ दूर जाने के बाद चालक सड़क के किनारे ट्रक खड़ी कर दिया। ट्रक खड़ी होने के बाद खलासी पवन कुमार 32 वर्ष निवासी मलनी बाजार जौनपुर ट्रक के उपर चढकर तिरपाल बांधने लगा। वहीं ट्रक के उपर से 11 केवी की लाइन गुजरी थी। खलासी द्वारा तिरपाल बांधते समय लाइन का ध्यान नहीं दिया और वह करंट की चपेट में आ गया। खलासी ट्रक के नीचे सिर के तरफ गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना घटित होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

Img

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व पीआरबी को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि लाइन मेन कृष्णा के द्वारा बताया गया कि इकदीरी में घटना हुई है। इसके बाद से लाइन बंद कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.