मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news killer road becomes lame turn woman dies husband serious due to collision with overloaded vehicle

Sonbhadra News: किलर रोड बना लंगड़ा मोड़: ओवरलोड वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर.

चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित डाला चौकी अंतर्गत लंगड़ा मोड़ एक बार फिर खूनी हादसे का गवाह बना। शुक्रवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ओवरलोड वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चोपन निवासी 50 वर्षीय शांति देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति 55 वर्षीय राम सेवक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

sonbhadra

8:52 PM, Apr 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: किलर रोड बना लंगड़ा मोड़: ओवरलोड वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर.
logo

क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन में कमी को दर्शाती हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित डाला चौकी अंतर्गत लंगड़ा मोड़ पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब शुक्रवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ओवरलोड वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चोपन निवासी 50 वर्षीय शांति देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति 55 वर्षीय राम सेवक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला वाहन के नीचे दब गई और टायर से कुचलने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घायल राम सेवक पटेल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकरी के अनुसार चोपन से दुद्धी क्षेत्र में अपनी बेटी-दामाद से मिलकर मोटरसाइकिल से चोपन लौट रहे दंपती जैसे ही बाड़ी एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी पिछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वही लगातार हो रहे हादसों के चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का लंगड़ा मोड़ अब ‘किलर रोड’ के नाम से कुख्यात होता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, सड़क की मरम्मत, स्पीड कंट्रोल और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाएं यह संकेत देती हैं कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन गंभीरता से नहीं हो रहा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह वाराणसी- शक्तिनगर राज्यमार्ग जिसे ‘किलर रोड’ का तमगा मिला है वो और भी जानलेवा साबित हो सकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.