मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news kinnar s scorpio damaged due to highway collision jam for an hour due to demand for repair

Sonbhadra News: हाइवा की टक्कर से किन्नरों की स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग को लेकर एक घंटे तक लगा जाम.

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास शनिवार को किन्नरों से भरी स्कॉर्पियो और हाइवा की टक्कर में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद किन्नरों ने वाहन की मरम्मत की मांग को लेकर बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो गया।

sonbhadra

7:13 PM, Jul 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: हाइवा की टक्कर से किन्नरों की स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग को लेकर एक घंटे तक लगा जाम.
logo

वाहन की टक्कर के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस से की कार्रवाई की मांग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास शनिवार दोपहर किन्नरों से भरी एक स्कॉर्पियो और हाइवा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद नाराज किन्नरों ने वाहन की मरम्मत की मांग को लेकर बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो बभनी की ओर जा रही थी, जबकि हाइवा बभनी की ओर से म्योरपुर की तरफ आ रहा था। देवरी गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना से नाराज किन्नरों ने हाइवा वाहन मालिक को मौके पर बुलाने और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो की मरम्मत कराने की मांग करते हुए बीजपुर–मुर्धवा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद वाहन की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद किन्नरों ने जाम समाप्त कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। इसके बाद बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच वाहन की मरम्मत कराने को लेकर आपसी सहमति बन गई है, जिसके बाद मामला शांत हो गया और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराते हुए लोगों से सड़क पर संयम बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.