ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news kon police caught two inter district cattle smugglers seven cows recovered

Sonbhadra News: कोन पुलिस ने दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को दबोचा, सात गोवंश बरामद.

कोन पुलिस ने रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से सात गोवंश बरामद किए। मामले में दो अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने प्रयागराज से गोवंश खरीदकर सोनभद्र के रास्ते झारखंड ले जाने की बात पुलिस को बताई।

sonbhadra

6:45 PM, Sep 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोन पुलिस ने दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को दबोचा, सात गोवंश बरामद.
logo

कोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को बरामद पिकअप वाहनों के साथ पुलिस टीम के साथ दिखाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोन पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए। इस दौरान दो अंतरजनपदीय आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद गोवंशों में छह गाय और एक बछड़ा शामिल है। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को दोपहर करीब 12:25 बजे थाना कोन पुलिस टीम रामगढ़ बाजार में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई, जिनमें सात गोवंश क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने बृजेश कुमार (24), निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर और संदीप राम (21), निवासी रजमला, थाना कोईरौना, जनपद संत रविदास नगर (भदोही) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंशों को कम कीमत पर खरीदते थे। इसके बाद भदोही और मीरजापुर होते हुए सोनभद्र के तेलगुड़वा मार्ग से गोवंशों को गढ़वा, झारखंड ले जाकर अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वे रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों को ले जाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोन में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के सामने पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना विंढमगंज में वर्ष 2024 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई को करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रमाकान्त पाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.