ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news labor and employment minister anil rajbhar visited the spot the government will take strict action against the culprits without any hesitation

Sonbhadra News: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने घटनास्थल का किया दौरा, सरकार बिना किसी संकोच के करेगी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई.

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मलबे से अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। किसी परिवार का कोई सदस्य लापता है तो वे प्रशासन के साथ साझा करें, जिससे लापता व्यक्तियों की खोज में मदद मिलेगी। मामले में कुछ की गिरफ्तारी की बात मंत्री ने स्पष्ट रूप से कही।

sonbhadra

6:40 PM, Nov 17, 2025

Share:

Sonbhadra News: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने घटनास्थल का किया दौरा, सरकार बिना किसी संकोच के करेगी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई.
logo

मंत्री अनिल राजभर ने घटना पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाना है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मलबे से अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। मंत्री राजभर मुख्यमंत्री के निर्देश पर आजमगढ़ से अपना कार्यक्रम छोड़कर यहां पहुंचे थे। मंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाना है। उन्होंने जिले भर में प्रशासन द्वारा सूचना प्रसारित करने की बात कही। मंत्री ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी परिवार का कोई सदस्य लापता है या खनन क्षेत्र में काम करता था और उसके बारे में कोई जानकारी है, तो वे प्रशासन के साथ साझा करें।

इससे लापता व्यक्तियों की खोज में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मलबे को हटाना प्राथमिकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी लापता व्यक्ति मलबे में न फंसा हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आगे के कदम उठाने के निर्देश देंगे। राजभर ने जानकारी दी कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर भी हुई है। कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ गेस्ट हाउस में आगे की वार्ता होगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि यदि श्रमिकों की मौत के पीछे कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उत्तर प्रदेश सरकार बिना किसी संकोच के कड़ी कार्रवाई करेगी।

Img

मीडिया को रोके जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं में प्रशासन अपने तरीके से काम करता है और हमें उनका सहयोग करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई बात छिपाई नहीं जा रही है, लेकिन कभी-कभी गलत संदेश से बचने के लिए प्रशासन सख्ती बरतता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैठक के बाद सभी जानकारी साझा की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.