Sonbhadra News: हाईटेंशन करंट की जद में आने से मज़दूर की मौत.
कोन थाना क्षेत्र में अमवार नहर परियोजना के तहत नहर की सफाई कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे कुडवा में हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय कुमार यादव के रूप में हुई है।
sonbhadra
9:02 PM, Jan 31, 2026
Share:


अमवार नहर परियोजना के कुडवा में हुआ हादसा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र में अमवार नहर परियोजना के तहत नहर की सफाई कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे कुडवा में हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय कुमार यादव के रूप में हुई है, जो कोलहिन डुबा, थाना विंढमगंज निवासी स्व. नन्द किशोर यादव के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार यादव एम एस कंपनी के लिए काम कर रहे थे, जो कुडवा में नहर परियोजना के तहत सुरंग से लगभग 1 किलोमीटर दूर नहर की सफाई का कार्य कर रही है। नहर का लेबलिंग लेते समय विजय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। कंपनी के लोग उन्हें आनन-फानन में विंढमगंज पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन विंढमगंज अस्पताल पहुंचे और शव को लेकर घटनास्थल कुडवा पहुंच गए। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गई।



