मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news laborer dies tragically after getting trapped in thresher accident happened during threshing

Sonbhadra News: थ्रेशर में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, मड़ाई के दौरान हुआ हादसा.

करमा थाना क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई के दौरान हादसा हुआ। मजदूर राम लल्ला (32) थ्रेशर की चपेट में आ गया। गेहूं के बोझ के साथ मशीन में फंसने से मौत हुई। शोर मचाने पर मशीन बंद की गई, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

sonbhadra

12:26 PM, Apr 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: थ्रेशर में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, मड़ाई के दौरान हुआ हादसा.
logo

गेहूं के बोझ के साथ मशीन में फंसने से 32 वर्षीय राम लल्ला की मौत हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

करमा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरौली में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। गेहूं की मड़ाई के दौरान एक मजदूर अचानक थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरा निवासी किसान राम सिंह अपने ट्रैक्टर-थ्रेशर से मजदूरों के साथ आसपास के गांवों में गेहूं की मड़ाई का कार्य करते हैं। शुक्रवार की रात भी वह अपने मजदूरों के साथ सरौली गांव में मड़ाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान रासपहरी थाना म्योरपुर निवासी राम लल्ला पुत्र रामविचार (उम्र लगभग 32 वर्ष) गेहूं के बोझ के साथ काम कर रहा था, तभी अचानक वह संतुलन खो बैठा और थ्रेशर मशीन में जा फंसा। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत शोर मचाया और थ्रेशर मशीन को बंद कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मशीन की चपेट में आने से राम लल्ला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर करमा थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर खेतों में मशीनों के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.