ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news laborer dies under suspicious circumstances a mountain of sorrow falls in front of his wife and six children

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, पत्नी और छह बच्चों के सामने टुटा दुःखो का पहाड़.

चोपन के बखड़ऊर में 38 वर्षीय मजदूर राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे उसका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

sonbhadra

11:40 AM, Oct 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, पत्नी और छह बच्चों के सामने टुटा दुःखो का पहाड़.
logo

चोपन में मजदूर की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और छह बच्चों के साथ बेसहारा हुआ परिवार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया इलाके में एक गल्ला कारोबारी के यहां मेहनत मजदूरी करने वाले 38 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव बखड़ऊर इलाके में पेड़ के नीचे पड़ा मिलने से इलाके में चर्चा फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रधान नगीना ने बताया मृतक राजेश पुत्र बुडुक अगरिया मूल रूप से पन्नूगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। राजेश चोपन थाना क्षेत्र के बखड़ऊर इलाके में 5-6 वर्षो से ससुराल में अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ रहता था। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, राजेश का शव मंगलवार सुबह बखड़ऊर इलाके में श्याम महाविद्यालय के निकट पेड़ के नीचे पड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चोपन थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। चोपन थाने के एसआई मनोज सिंह की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। राजेश की मौत के बाद उसके परिवार के सामने जीवन-यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पत्नी और छह बच्चों की जिम्मेदारी अब परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। खासकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने की चिंता परिजनों को सता रही है। मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाने वाले राजेश की मौत ने परिवार का सहारा छीन लिया है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पर टिकी हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.