मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news legal awareness camp organized in atal residential school on labor day

Sonbhadra News: श्रमिक दिवस पर अटल आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित.

अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर का आयोजन किया। करीब 70 श्रमिक और 100 बच्चों ने भाग लिया। नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। नशा मुक्त रहने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

sonbhadra

4:29 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: श्रमिक दिवस पर अटल आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित.
logo

शिविर में नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों और बच्चों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राहुल (सिविल जज सीडी) ने श्रमिकों की समाज और देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग की सफलता में श्रमिक, पूंजी, प्रबंधन और सरकार सभी की समान भागीदारी होती है, लेकिन श्रमिकों के बिना कोई भी व्यवस्था संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे जागृति योजना, वीर परिवार सहायता योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं, गरीबी उन्मूलन योजना, नशा पीड़ितों के लिए विधिक सहायता तथा DAWN यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में उपश्रमायुक्त मिर्जापुर अचला पाण्डेय, सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह एवं दिनेश चन्द्र सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में लगभग 70 श्रमिक और 100 बच्चों ने भाग लिया। साथ ही पराविधिक स्वयंसेवकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को विधिक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.