ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news life imprisonment to three culprits including husband in dowry death fine of rs 15 000 each

Sonbhadra News: दहेज हत्या में पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद, 15-15 हजार रुपये जुर्माना.

दहेज हत्या के करीब आठ वर्ष पुराने मामले में सोनभद्र कोर्ट ने पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। पति अफरोज, सास साफिया और जीजा नसीम पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर आसमा को जलाकर मारने का आरोप था।

sonbhadra

6:42 PM, Oct 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: दहेज हत्या में पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद, 15-15 हजार रुपये जुर्माना.
logo

दहेज हत्या मामले की पैरवी से जुड़े अधिवक्ता की तस्वीर, आठ वर्ष पुराने मामले में दोषियों को उम्रकैद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

करीब आठ वर्ष पुराने दहेज हत्या के मामले में सोनभद्र की अदालत ने पति समेत तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू बिपिन कुमार तृतीय की अदालत ने बुधवार को मामले में फैसला सुनाते हुए तीनों दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर प्रत्येक को तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समाहित किया जाएगा। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव निवासी छोटक पुत्र हैदर अली ने 4 नवंबर 2018 को करमा थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी आसमा की शादी सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के पगिया गांव निवासी अफरोज पुत्र मन्नान खां से की थी। आरोप था कि शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर 3 नवंबर 2018 की रात आसमा को कथित रूप से जला दिया गया। तहरीर में मृतका के पति अफरोज, सास साफिया और पति के जीजा नसीम पर मिलकर आसमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद आसमा का शव जिला अस्पताल में होने की जानकारी भी परिजनों को दी गई थी। तहरीर के आधार पर करमा पुलिस ने दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य और बयान दर्ज किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद विवेचक ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के तर्क सुने। साथ ही नौ गवाहों के बयान और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पति अफरोज, सास साफिया और जीजा नसीम को दोषसिद्ध पाया। इसके बाद अदालत ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपियों द्वारा जेल में बिताई गई अवधि उनकी सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने पैरवी की। करीब आठ वर्ष पुराने इस मामले में अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की बात सामने आई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.