ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news life was saved by rescuing mother cow the mother cow had fallen into a 100 feet deep well

Sonbhadra News: गौ माता का रेस्कीयू कर बचाई गई जान, 100 फीट गहरे कुएं में गिरी थी गौ माता.

ओबरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया गांव में सोमवार को एक गौ माता लगभग 100 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मोनू कुमार ने कुएं में उतरकर गौ माता को रस्सी से सुरक्षित बांधा और स्थानीय लोगों की मदद से गौ माता को कुएं से बाहर निकाला गया।

sonbhadra

4:26 PM, Nov 3, 2025

Share:

Sonbhadra News: गौ माता का रेस्कीयू कर बचाई गई जान, 100 फीट गहरे कुएं में गिरी थी गौ माता.
logo

ग्रामवासियों की मदद से गौ माता को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया गांव में सोमवार को एक गौ माता लगभग 100 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर हिन्दू संगठन विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विजय सिंह ने अपने सहयोगी को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने पशु चिकित्सक और ओबरा नगर पंचायत से जेसीबी मशीन भी बुलाई। स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर तत्काल विद्युत पावर को कटवाया गया क्योंकि कुएं के बगल में ही लड़ाई का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है एहतिहाटन बिजली व गई हालांकि कुएं की अधिक गहराई और संकीर्णता के कारण जेसीबी मशीन से बचाव कार्य सफल नहीं हो पाया। यांत्रिक साधनों से मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने स्वयं बचाव अभियान शुरू किया। इस अभियान में मोनू कुमार नामक एक व्यक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Img

मोनू कुमार ने कुएं में उतरकर गौ माता को रस्सी से सुरक्षित बांधा। इसके बाद अन्य ग्रामवासियों की मदद से गौ माता को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। कुएं से बाहर निकालने पर गौ माता के पैरों और गर्दन में चोटें पाई गईं। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाउपाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर गौ माता का उपचार करवाया। इस बचाव कार्य के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी विनोद तिवारी, दिनेश कुमार समाजसेवी, अमरनाथ यादव समाजसेवी, विकास पासवान,राम विकाश, गोपाल यादव, कृष्ण कुमार, और जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों के साहस और एकजुटता की सराहना की। यह घटना संकट के समय स्थानीय समुदाय और सामाजिक संगठनों की मजबूत एकजुटता का एक उदाहरण है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.