ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news lightning arresters are being installed for protection from lightning jeet singh kharwar expressed gratitude to cm yogi

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए लग रहे लाइटनिंग अरेस्टर, जीत सिंह खरवार ने सीएम योगी का जताया आभार.

सोनभद्र में आकाशीय बिजली से जन-जीवन की सुरक्षा के लिए लाइटनिंग अरेस्टर (तड़ित चालक) लगाए जाने की पहल की गई है। पहल पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने संवेदनशील ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की बात कही।

sonbhadra

5:45 PM, Sep 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए लग रहे लाइटनिंग अरेस्टर, जीत सिंह खरवार ने सीएम योगी का जताया आभार.
logo

आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए लगेंगे लाइटनिंग अरेस्टर, जीत सिंह खरवार ने सीएम योगी का जताया आभार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय।

जनपद सोनभद्र में आकाशीय बिजली से होने वाली घटनाओं से जन-जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत लाइटनिंग अरेस्टर (तड़ित चालक) लगाए जाने की पहल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, उ०प्र० शासन जीत सिंह खरवार ने आभार व्यक्त किया है। जीत सिंह खरवार ने कहा कि सोनभद्र भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत एवं ग्रामीण तथा जनजातीय आबादी वाला जनपद है। बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से जन-धन की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय रहा है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में लाइटनिंग अरेस्टर लगाए जाने की पहल जनसुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया यह कदम सोनभद्र के लोगों के लिए राहत और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति सोनभद्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। जीत सिंह खरवार ने कहा कि जनपद के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जायेगा ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। “सोनभद्रवासियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं जनहित में लिए गए इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.