मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news lightning became kaal father s death daughter fighting the battle of life

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली बनी काल: पिता की मौत, बेटी लड़ रही जिंदगी की जंग.

बभनी थाना क्षेत्र के डगडउआ टोला में सोमवार को घर का छाजन करते समय आकाशीय बिजली गिरने से 38 वर्षीय गंभीरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

10:40 PM, Jun 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली बनी काल: पिता की मौत, बेटी लड़ रही जिंदगी की जंग.
logo

आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और शोकाकुल परिजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत डगडउआ टोला में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर का छाजन (छप्पर) करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 38 वर्षीय गंभीरा पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, गंभीरा अपनी पुत्री सीमा के साथ घर का छाजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से गंभीरा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल सीमा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.