ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news lightning took the lives of two youths two goats also died

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली ने ली दो युवकों की जान, दो बकरियों की भी मौत.

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित घसिया बस्ती में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बारिश के दौरान नेपाल (35) और राजेश (37) एक मकान के बरामदे में खड़े थे, तभी बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। वहीं पास के एक कच्चे मकान पर गिरी दूसरी बिजली से दो बकरियों की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

sonbhadra

7:45 PM, Jul 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली ने ली दो युवकों की जान, दो बकरियों की भी मौत.
logo

आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद गुरमुरा घसिया बस्ती में मृत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित घसिया बस्ती में बुधवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुछ ही दूरी पर दूसरी बार गिरी बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दो बकरियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और बिजली से बचने के लिए 35 वर्षीय नेपाल पुत्र बसंत तथा 37 वर्षीय राजेश पुत्र हरिबंस गांव के एक पक्के मकान के बरामदे में खड़े होकर शरण ले लिए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सीधे मकान के बरामदे पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली घटना के कुछ ही क्षण बाद दूसरी बार आकाशीय बिजली पास स्थित एक कच्चे मकान पर गिरी, जिससे गुड्डी पत्नी बबलू की दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश थमने के बाद जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो नेपाल और राजेश गंभीर हालत में तड़पते मिले। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हल्का दरोगा विनोद यादव ने बताया कि दोनों युवकों की मृत्यु आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शुरुआत में मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने उन्हें समझाया कि आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर शासन की ओर से आर्थिक सहायता (मुआवजा) का प्रावधान है। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा ग्राम प्रधान प्रह्लाद चेरो, ओबरा तहसीलदार नरेंद्र राव तथा हल्का लेखपाल संदीप दत्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.