मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news lightning wreaks havoc father dies 12 year old daughter injured creates chaos

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली का कहर: पिता की मौत, 12 वर्षीय पुत्री घायल, मचा कोहराम.

बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत अंतर्गत संचिराडाँड़ में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से छोटेलाल (35) की मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय पुत्री रिया घायल हो गई। दोनों को डायल 112 पुलिस की मदद से एनटीपीसी रिहंद स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल रिया का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

sonbhadra

7:33 PM, Aug 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली का कहर: पिता की मौत, 12 वर्षीय पुत्री घायल, मचा कोहराम.
logo

बीजपुर थाना क्षेत्र के संचिराडाँड़ में आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, घायल पुत्री को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत अंतर्गत संचिराडाँड़ में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय पुत्री भी झुलस गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय संचिराडाँड़ निवासी छोटेलाल मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छोटेलाल गंभीर रूप से झुलस गए। उनके साथ मौजूद उनकी 12 वर्षीय पुत्री रिया भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल एनटीपीसी रिहंद स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रिया को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.