मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news liquor seized in 36 cases of excise act was incinerated in bijpur police station

Sonbhadra News: बीजपुर थाने में आबकारी अधिनियम के 36 मुकदमों की जब्त शराब का कराया गया विनिष्टीकरण.

बीजपुर थाना परिसर में न्यायालय एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम के 36 मुकदमों से संबंधित जब्त माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।

sonbhadra

7:23 PM, Jul 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर थाने में आबकारी अधिनियम के 36 मुकदमों की जब्त शराब का कराया गया विनिष्टीकरण.
logo

बीजपुर थाना परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम के 36 मुकदमों से संबंधित जब्त माल का विनिष्टीकरण किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना परिसर में शुक्रवार को आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 36 मुकदमों से संबंधित जब्त शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। पुलिस के अनुसार, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/मजिस्ट्रेट दुद्धी के आदेश और उपजिलाधिकारी दुद्धी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसमें आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित कुल 36 माल मुकदमाती का विनिष्टीकरण किया गया। विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक गठित समिति की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नायब तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, सहायक अभियोजन अधिकारी अतुल कुमार तिवारी और थाना बीजपुर के थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त माल को विधिपूर्वक नष्ट किया गया। पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से थानों में लंबे समय से रखे मुकदमाती माल का सुरक्षित और कानूनी निस्तारण सुनिश्चित होता है। साथ ही, न्यायालय के आदेशों का समय पर अनुपालन भी होता है। पुलिस विभाग ने बताया कि भविष्य में भी न्यायालय के निर्देशानुसार मुकदमाती मालों का विनिष्टीकरण नियमानुसार कराया जाता रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.