मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news live telecast at obra thermal project on international workers day reiterated commitment on workers welfare

Sonbhadra News: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ओबरा तापीय परियोजना में सजीव प्रसारण, श्रमिक कल्याण पर दोहराई प्रतिबद्धता.

ओबरा ‘सी’ परियोजना में श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से लाइव प्रसारण देखा गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परियोजना में सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया गया। श्रमिकों के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।

sonbhadra

3:42 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ओबरा तापीय परियोजना में सजीव प्रसारण, श्रमिक कल्याण पर दोहराई प्रतिबद्धता.
logo

श्रमिकों के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल, ओबरा।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ओबरा तापीय विद्युत परियोजना, सोनभद्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया। इसी क्रम में ओबरा ‘सी’ तापीय विद्युत गृह के सम्मेलन कक्ष में सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई, जहां परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, कार्यदायी संस्था मेसर्स दूसान सहित विभिन्न संविदाकारों के कार्मिकों और बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रेरणादायक संबोधन को गंभीरता से सुना। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ओबरा तापीय विद्युत परियोजना द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न पहलों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। इनमें कार्यस्थलों पर उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों का पालन, नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण, श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और विश्राम स्थलों की उपलब्धता, साथ ही सुरक्षा उपकरण (PPE) का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा संविदा श्रमिकों के हितों की सतत निगरानी और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी श्रमिक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में कार्य कर सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया, जिससे सजीव प्रसारण बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं. आर.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक इं. सोमनाथ मिश्र, इं. अजय कुमार राय, इं. मनीष यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वय में अधिशासी अभियंता इं. दिलीप सिंह, इं. अंकुर सिंह तथा अनुराग मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना ने श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.