ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news local people appreciated the initiative to construct a fourlane road from babhni to mp border of bijpur

Sonbhadra News: बभनी से बीजपुर के एमपी बार्डर तक फोरलेन सड़क बनाने की पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा.

समाजकल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड का जनपद के अंतिम बार्डर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से दो फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव जनहित में सराहनीय बता कर स्थानीय लोगों ने प्रसंशा की है।

sonbhadra

7:02 PM, Sep 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: बभनी से बीजपुर के एमपी बार्डर तक फोरलेन सड़क बनाने की पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा.
logo

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव पर जल्द विचार कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

ओबरा विधान सभा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में समाजकल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड का जनपद के अंतिम बार्डर से दो फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव जनहित में सराहनीय है। इस बाबत राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड ने बताया कि 24 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात कर मूर्धवा से बभनी के छत्तीसगढ़ बार्डर तक और बभनी थाना के पास से बीजपुर के मध्यप्रदेश बार्डर तक की सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव पर जल्द विचार कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। मंत्री संजीव कुमार गोड के प्रयास और जनहित में लिए गए निर्णय की चारो ओर प्रशंसा की जा रही है। सम्भ्रांतजनो ने मांग किया है कि आए दिन जाम की स्थिति से निपटने के लिए इस कार्य को जल्द शुरू कराने का प्रयास करें इस सड़क मार्ग के फोरलेन होने से लाखों यात्रियों को जलालत से निजात मिलेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.