ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news local people told the government s dream project people are plagued by the attitude of the executive body

Sonbhadra News: सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट को स्थानीय लोगों ने बताया फ्लॉप, कार्यदायी संस्था के तेवर से लोग त्रस्त.

कोन में जल जीवन मिशन की खुली पोल खुलती नज़र आ रही है, सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल योजना को लोगों ने फ्लाप तक कह डाला। विकासखंड कोन के कई गांवों में नल कनेक्शन तो मिला पर लोगों को पानी की एक बूंद नसीब नहीं हो रही।

sonbhadra

5:48 PM, Aug 10, 2025

Share:

Sonbhadra News: सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट को स्थानीय लोगों ने बताया फ्लॉप, कार्यदायी संस्था के तेवर से लोग त्रस्त.
logo

जगह-जगह पाईप लाईन डैमेज होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई- सहायक अभियंता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजन जायसवाल, कोन।

सोनभद्र।

विकास खंड कोन अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन की योजना हर घर नल योजना धरातल पर धाराशायी हो गया है। कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हो सका, फिर भी सरकार की आंखों में धुल झोकर कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है। आलम ये है की ग्रामीणों के आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दे दिए गए उस हिसाब से लागत भी दिखाया जा रहा।लेकिन महीनों से नलों से एक बूंद पानी टपक जाये तो बड़ी भाग्य होगी। कोन, कचनरवा, नरोईयादामर् , मधुरी, बड़ाप, बागेसोती, सिंगा, डुबवा, पीपरखाड़ रामगढ़ महिउददीनपुर, चांचीकला, मिश्री खेतकटवा खरौंधी और नेरूइयाडामर समेत कई गांवों में योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Img

सरकार की मंशा के विपरीत जिम्मेदारों के कार्यप्रणाली से नाराज़ वरिष्ट समाजसेवी बिहारी प्रसाद ने बताया कि कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के सिंगा सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन तक नहीं मिल सका और जिन्हें कनेक्शन मिला है वो भी अपनी किस्मत पर आंशु बहा रहे है क्योकि महीनों से पानी के एक बून्द के दर्शन के लिए तरस जा रहे है। नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। वहीं जिला पंचायत सदस्य छविन्द्र नाथ चेरो ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हुआ और न ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिससे लोग आये दिन फ्लोरइड युक्त दूषित पानी पीने से विकलांगता के शिकार हो रहे हैं। लंबी बीमारी के बाद लोग काल के गाल में समा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के उपर लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाकर हर घर नल योजना को फ्लाप करार कर दिया है।

विज्ञापन

Img

जोखन प्रसाद यादव ने  बताया पूर्व में ग्राम पंचायत में जगह-जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया। पानी के लिए पंचायतों में लगे कई हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए है। जिस वजह से स्थानीय लोग दूषित जल पीने को मज़बूर है जो बीमारी का घर साबित हो रहा है। विश्वसनीय सूत्र बताते है कि कार्य करने की मिली मौहलत को मद्देनज़र कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर योजना को पूर्ण दिखा दिया गया है। अगर वाकई सरकार अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर देखना चाहती है तो जांच करा के देख ले जनता के साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है। जनता के साथ धोखा ये तो आम बात है लेकिन कर्मचारियों के साथ अन्याय करना ये समझ से परे है। पिछले कई महिनों से मेहनताना न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। जिससे पेयजल आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ रहा है।

Img

समस्या और बकाया वेतन भुगतान को लेकर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन बिंद को कॉल किया गया, हर बार की तरह इस बार भी कॉल रीसिव नहीं हुआ। जिसके बाद संपर्क करने पर स्वच्छ जल मिशन के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं व विद्युत आपूर्ति बाधित और जगह-जगह पाईप लाईन डैमेज होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि लोगों को आश्वासन ज़रूर मिला है जिन क्षेत्रों में समस्या है उसे जल्द हल करा दिया जायेगा। वरिष्ठ समाज सेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव सहित प्रदीप, रमेश, सुदामा, शिव पूजन, रविंदर, नरेश, रोहन और सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शुद्ध पेयजल शुरू कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.