Sonbhadra News: 2026 का चोपन रेलवे इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट का ख़िताब लोको के नाम.
चोपन रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर रविवार को इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला ट्रैफिक और लोको टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लोको की टीम ने ट्रैफिक को 16 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट मंडल यातायात प्रबंधक चोपन, रंजीत कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया था।
sonbhadra
8:20 PM, Mar 1, 2026
Share:


रोमांचक मैच को देखने के लिए दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर रविवार को इंटर डिपार्टमेंट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला ट्रैफिक और लोको टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लोको की टीम ने ट्रैफिक को 16 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट मंडल यातायात प्रबंधक चोपन, रंजीत कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया था। लोको टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ऐके चंद ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। अलोक ने 12 गेंदों पर 29 रन और रवि ने 26 गेंदों पर 29 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैफिक टीम की ओर से श्याम ने 13 गेंदों पर एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए। रोहित ने 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रनों का योगदान दिया। लोको टीम के गेंदबाजों में नीरज और एस.एस. राम ने 2-2 विकेट लेकर ट्रैफिक टीम को जीत से दूर रखा। ट्रैफिक टीम के गेंदबाजों में उत्तम ने 3 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अविनाश ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैच समाप्त होने के बाद विनर टीम के कैप्टन ए के चन्द को डीटी एम रंजित कुमार ने रनर टीम के कैप्टन उत्तम कुमार को एटीएम अभिषेक सिंह असिस्टेंट कमांडेंट द्वारा अलोक राज को 'मैन ऑफ द मैच' और 'मैन ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार डीएसटी एस.के. श्रीवास्तव और उमेश कुमार सिंह सीआईटी के द्वारा शील्ड देकर रोशन कुमार को सम्मानित किया। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई थी, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैच के दौरान रेलवे विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना तथा आपसी भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया।
