ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news love affair became the reason for murder police made a sensational revelation in 8 hours accused friend arrested

Sonbhadra News: प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने 8 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, आरोपी दोस्त गिरफ्तार.

जोरूखाड़ गांव में मिले 24 वर्षीय रजनीकांत गोंड हत्याकांड का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी दिनेश पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतक और उसकी पत्नी के बीच प्रेम-प्रसंग होने का संदेह था। इसी रंजिश में उसने रजनीकांत को जंगल ले जाकर चापड़ से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़, मृतक का मोबाइल फोन बरामद।

sonbhadra

3:28 PM, Jun 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह,  पुलिस ने 8 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, आरोपी दोस्त गिरफ्तार.
logo

विंढमगंज थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का एएसपी ऋषभ रुणवाल ने किया खुलासा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने महज आठ घंटे में सुलझा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़, मृतक का मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विंढमगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस हत्याकांड का त्वरित खुलासा किया। जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को सुबह करीब नौ बजे थाना विंढमगंज पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोरूखाड़ में 24 वर्षीय रजनीकांत पुत्र अश्वनी गोंड निवासी पतरिया का शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल के समीप उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या यूपी 64 बी 3004 भी खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य संकलन और जांच शुरू की गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना विंढमगंज में मुकदमा संख्या 78/2026 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के चलते घटना के मात्र आठ घंटे बाद ही मुखबिर की सूचना पर टहानिया खोली स्थित सुनील प्रजापति के खाली मकान के पास से आरोपी दिनेश पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम केवाल, थाना विंढमगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी और मृतक रजनीकांत के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखता था। घटना वाले दिन वह रजनीकांत को बहाने से जंगल की ओर ले गया और वहां चापड़ से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त चापड़ तथा अपने कपड़ों को झाड़ियों में छिपा दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 4 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में 24 वर्षीय रजनीकांत गोंड का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर आरोपी दिनेश पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे मृतक रजनीकांत और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी रंजिश के चलते वह रजनीकांत को बहाने से जंगल में ले गया और चापड़ से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और अपने कपड़ों को छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चापड़, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.