Sonbhadra News: पागल कुत्ते ने बच्चे समेत कई लोगों को बनाया निशाना, पांच गंभीर रूप से घायल.
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में एक पागल कुत्ते ने बच्चों सहित कई लोगों को काट लिया। इनमें से पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नगर में पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
sonbhadra
8:23 PM, Oct 28, 2025
Share:


कुत्ते के काटने से घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से पांच गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल रेफर किए गए लोगों में सतौहा निवासी 17 वर्षीय प्रदीप और 28 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद, घोरावल वार्ड 5 निवासी 40 वर्षीय चंद्रभान पटेल और 8 वर्षीय लालिमा तथा मंदहा निवासी 28 वर्षीय राजन चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज पाने वालों में बिसुंधरी निवासी 9 वर्षीय अनीता, 12 वर्षीय रवि, 14 वर्षीय काजल और 32 वर्षीय विनोद विश्वकर्मा, साथ ही तिलौली निवासी 40 वर्षीय अशोक शामिल हैं। इन सभी को उसी कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर काटा था। कुछ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने काटा, जिनका इलाज निजी अस्पतालों में कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नगर में पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।



