Sonbhadra News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम.
मैजिक वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। डॉक्टर ने सघन जांच के बाद मौत की पुष्टि की। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर खोतोमहुआ मोड़ के पोखरा के समीप की घटना।
sonbhadra
2:56 PM, Sep 27, 2025
Share:


घटना के बाद लगी ग्रामीणों की मौके पर भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर खोतोमहुआ मोड़ के पोखरा की तरफ से आ रही मैजिक वाहन से बाइक सवार को जोरदार टक्कर लग गईं। जिससे बाइक सवार दूर जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से मिले मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी खोतोमहुआ बभनी बाजार से अपने घर वापस खोतोमहुआ जा रहा था। जब वह खोतोमहुआ मोड़ के पास पहुंचा तो पोखरा की तरफ से आ रही मैजिक से धक्का लग गया और वह दूर जा गिरा। सड़क पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की सहायता से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों और बभनी पुलिस को दिया गया।
सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रेखा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।



