मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news magic show and pizza party organized in the girl empowerment campaign sapno ki udaan

Sonbhadra News: बालिका सशक्तिकरण अभियान ‘सपनों की उड़ान’ में मैजिक शो एवं पिज्जा पार्टी का आयोजन.

बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद में चल रहे एक माह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘सपनों की उड़ान’ के अंतर्गत बालिकाओं के लिए विशेष मैजिक शो और पिज्जा पार्टी आयोजित की गई। जादूगर की आकर्षक प्रस्तुतियों ने बालिकाओं को रोमांचित कर दिया, वहीं पिज्जा पार्टी ने उनके उत्साह को और बढ़ाया।

sonbhadra

9:07 PM, Jun 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: बालिका सशक्तिकरण अभियान ‘सपनों की उड़ान’ में मैजिक शो एवं पिज्जा पार्टी का आयोजन.
logo

एनटीपीसी रिहंद के ‘सपनों की उड़ान’ अभियान के तहत आयोजित मैजिक शो में जादूगर की प्रस्तुति का आनंद लेतीं प्रतिभागी बालिकाएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी रिहंद, नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत 21 मई से 16 जून 2026 तक संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) – ‘सपनों की उड़ान’ के एक माह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 जून 2026 को प्रतिभागी बालिकाओं के लिए एक विशेष मैजिक शो एवं पिज्जा पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को मनोरंजन के साथ एक प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना था, जिससे वे अपने प्रशिक्षण के दौरान उत्साह और ऊर्जा के साथ सीखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें। इस अवसर पर आयोजित आकर्षक मैजिक शो ने बालिकाओं को रोमांच, आश्चर्य और आनंद से भर दिया। जादूगर की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया और बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने पिज्जा पार्टी का भी आनंद लिया, जिससे उनके लिए यह दिन और भी यादगार बन गया। सीखने और मनोरंजन का यह अनूठा संगम प्रतिभागियों के लिए एक सुखद अनुभव साबित हुआ। एनटीपीसी रिहंद का ‘सपनों की उड़ान’ अभियान बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, खेल, स्वास्थ्य, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसे मनोरंजक कार्यक्रमों का भी नियमित आयोजन करता है। इन पहलों का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और जीवन के प्रति उत्साह का संचार करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.