मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mahakumbh of sports talent grand opening of dav zonal sports meet in rihandnagar

Sonbhadra News: खेल प्रतिभा का महाकुंभ: रिहंदनगर में डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का भव्य आगाज.

बीजपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में तीन दिवसीय डीएवी यूपी जोन-डी बालिका स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 361 छात्राएं भाग ले रही हैं। पहले कबड्डी मुकाबले में डीएवी परासी ने डीएवी रॉबर्ट्सगंज को तीन अंकों से हराया।

sonbhadra

3:02 PM, Aug 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेल प्रतिभा का महाकुंभ: रिहंदनगर में डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का भव्य आगाज.
logo

बीजपुर में डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ पर मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

डीएवी यूपी जोन-डी बालिका जोनल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ मंगलवार को एनटीपीसी रिहंदनगर के सोनशक्ति स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एनटीपीसी रिहंदनगर के परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने किया। इस अवसर पर डीएवी यूपी जोन-डी की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (एआरओ) संध्याय पांडे भी उपस्थित रहीं। यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता 6 अगस्त को समाप्त होगी। इसमें सोनभद्र जनपद के विभिन्न डीएवी विद्यालयों की कुल 361 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी और एथलेटिक्स सहित कई खेल आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विजेता प्रतिभागियों का चयन अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आई छात्राओं के मार्च-पास्ट से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर विद्यालय की हेड गर्ल दुर्गा को सौंपी।

विज्ञापन

Img

राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी छात्राओं ने मशाल के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि और सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन, विशेष रूप से परियोजना प्रमुख संजय असाटी, मानव संसाधन विभाग, टीएसी विभाग और एआरओ संध्या पांडे के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि सभी के सहयोग से ही ऐसे बड़े खेल आयोजनों का सफल संचालन संभव हो पाता है। मुख्य अतिथि संजय असाटी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता की शुरुआत कबड्डी से हुई। अंडर-17 बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में डीएवी परासी ने डीएवी रॉबर्ट्सगंज को तीन अंकों से हराया। इस दौरान महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोइपाई, अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, एसी सीआईएसएफ पुजारी शिवा राव, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.