मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mahakumbh of yoga in salkhan fossil park message of gunja yoga echoed amazing view of confluence of history and health

Sonbhadra News: सलखन फॉसिल्स पार्क में योग का महाकुंभ, गुंजा योग का संदेश, इतिहास और स्वास्थ्य के संगम का दिखा अद्भुत नज़ारा.

कैमूर वन्यजीव प्रभाग के गुरमा रेंज स्थित सलखन फॉसिल्स पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि फॉसिल्स पार्क सोनभद्र की ऐतिहासिक धरोहर है

sonbhadra

9:42 AM, Jun 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: सलखन फॉसिल्स पार्क में योग का महाकुंभ, गुंजा योग का संदेश, इतिहास और स्वास्थ्य के संगम का दिखा अद्भुत नज़ारा.
logo

सलखन फॉसिल्स पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास करते अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैमूर वन्यजीव प्रभाग के गुरमा रेंज स्थित विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ओम् के उच्चारण के साथ हुई।

Img

इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन तथा प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी को नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Img

योग दिवस पर फॉसिल्स पार्क से प्रकृति की रक्षा का संदेश देने के लिए पौधरोपण का कार्यक्रम वनविभाग द्वारा रखा गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी के साथ गुरमा वन रेंज के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पार्क को हरा-भरा बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पौधरोपण करने के साथ ही रोपे गए पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गईं।

समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने इस मौके पर कहा हम सबका सौभाग्य है कि 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के सबसे प्राचीन जीवाश्म स्थलों में से एक सलखन फॉसिल्स पार्क में आयोजित किया जा रहा है। यह स्थल केवल सोनभद्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की धरोहर है। यहां मौजूद करोड़ों वर्ष पुराने फॉसिल्स हमारी ऐतिहासिक और वैज्ञानिक विरासत का प्रतीक हैं।

Img

मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे यहां आकर इस धरोहर को देखें और इसके महत्व को समझें। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की पहल से इस ऐतिहासिक स्थल पर योग दिवस का आयोजन हुआ है, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यटन और विरासत संरक्षण का भी संदेश देता है।

Img

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा राज्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सलखन फॉसिल्स पार्क में किया गया। सोनभद्र एक ऐतिहासिक जिला है और यहां करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्म पाए जाते हैं, जिनकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना जरूरी है।

Img

इसी उद्देश्य से इस बार योग दिवस के लिए इस स्थल का चयन किया गया। कार्यक्रम में शामिल कई लोगों ने बताया कि वे पहली बार फॉसिल्स पार्क आए हैं और इसकी ऐतिहासिक महत्ता को जाना है। हमारा प्रयास है कि सोनभद्र की समृद्ध विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले तथा पर्यटन के माध्यम से जिले को नई पहचान प्रदान की जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.