ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news mahila police station action in sonbhadra under mission shakti 6 0 two warranty accused arrested

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनभद्र में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.

मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बड़गांव के निवासी और एक ही परिवार के बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

4:28 PM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनभद्र में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान और मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार पासवान और दीपक कुमार पासवान, दोनों पुत्र रामसूरत पासवान, निवासी बड़गांव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 01/2017 के तहत धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने अंजाम दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.