क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news main accused arrested in minor rape case a child molester in police custody

Sonbhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में.

मिशन शक्ति अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने के मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव (26) को सेक्टर-09 चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, ₹2,200 नकद और एक गेट पास बरामद किया है।

sonbhadra

3:39 PM, Aug 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में.
logo

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राहुल यादव को बरामद सामान के साथ प्रस्तुत करती ओबरा पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना ओबरा पर दर्ज मु.अ.सं. 171/2026 में बीएनएस की धारा 70(2), 127(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2), 5जी/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 4 अगस्त 2026 की रात नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य विधिक प्रक्रियाएं पूरी कराईं। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सेक्टर-09 चौराहे के पास से मुख्य आरोपी राहुल यादव (26 वर्ष), निवासी ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वनप्लस नॉर्ड-2 (5जी) मोबाइल, ओप्पो ए3वाई मोबाइल, 2,200 रुपये नकद तथा एक गेट पास बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.