मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news main road of bijpur became a pond during rain thousands of pedestrians troubled by knee deep water

Sonbhadra News: बारिश में तालाब बनी बीजपुर की मुख्य सड़क, घुटने भर पानी से हजारों राहगीर परेशान.

बीजपुर के शांति नगर द्वितीय में विनोद टायर गली से बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बारिश में तालाब बन गया है। घुटने भर पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क ऊंची कराने के साथ दोनों किनारों पर पक्की नाली बनवाने की मांग की है।

sonbhadra

7:25 PM, Aug 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: बारिश में तालाब बनी बीजपुर की मुख्य सड़क, घुटने भर पानी से हजारों राहगीर परेशान.
logo

बीजपुर के शांति नगर द्वितीय में बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर घुटने भर पानी जमा, जलभराव के बीच आवागमन करते स्थानीय लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर के शांति नगर द्वितीय स्थित विनोद टायर गली से आर.ए.एस.एस. पब्लिक विद्यालय होते हुए बीजपुर बाजार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत बारिश में बेहद खराब हो गई है। थोड़ी सी वर्षा होते ही पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। कई स्थानों पर घुटने भर पानी जमा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसी रास्ते से प्रतिदिन विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी, मजदूर, महिलाएं और बुजुर्ग बाजार आते-जाते हैं। जलभराव के कारण बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासी अमित कुमार ने बताया कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि मात्र कुछ मिनट की बारिश में सड़क पर घुटने भर पानी भर जाता है। जल निकासी के लिए उचित नाली नहीं होने से पानी कई दिनों तक जमा रहता है और आसपास गंदगी व मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। निवासियों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मार्ग को ऊंचा करने, सड़क निर्माण तथा दोनों किनारों पर पक्की नाली बनवाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.