मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action against illegal liquor 40 liters of raw liquor and 350 kg lahan recovered

Sonbhadra News: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब व 350 किलो लहन बरामद.

अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंजड़ बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया।

sonbhadra

6:34 PM, Mar 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब व 350 किलो लहन बरामद.
logo

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पांच भट्ठियों को ध्वस्त कर लहन को भी किया नष्ट।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंजड़ बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की कंजड़ स्वीपर बस्ती में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार साव, रविनंदन और अमित कुमार ने किया। छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 350 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर ही पांच भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया तथा भारी मात्रा में लहन को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.