ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action against illegal liquor under operation dahan

Sonbhadra News: “ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.

सोनभद्र में “ऑपरेशन दहन” के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना हाथीनाला परिसर में 68 मुकदमों से संबंधित जब्त शराब का विधिक निस्तारण किया गया। इस दौरान सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में 650 लीटर देसी व 7283 लीटर अंग्रेजी शराब को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के दुरुपयोग को रोकने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

sonbhadra

5:05 PM, Apr 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: “ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.
logo

थाना हाथीनाला परिसर में 68 मुकदमों से संबंधित जब्त शराब का विधिक निस्तारण किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना हाथीनाला परिसर में भारी मात्रा में जब्त अवैध शराब का विधिक निस्तारण किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। रविवार को दिनांक 05 अप्रैल 2026 को थाना हाथीनाला परिसर में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 68 मुकदमों के मुकदमाती माल के रूप में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया सक्षम मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में विधिक प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई गई, जिससे पारदर्शिता और नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके। निस्तारण की प्रक्रिया के अंतर्गत थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर बरामद शराब को पर्यावरणीय मानकों का ध्यान रखते हुए नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के दुरुपयोग को रोकना तथा इसे पुनः अवैध बाजार में पहुंचने से पूरी तरह समाप्त करना है। नष्ट की गई शराब में लगभग 650 लीटर देसी शराब तथा 7283 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल रही, जो विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी। यह कार्रवाई जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.