मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action by chopan police and sog ganja worth one crore recovered inter state smuggling gang busted

Sonbhadra News: चोपन पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ का गांजा बरामद, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़.

चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, दो कारें, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। बरामद माल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

sonbhadra

6:53 PM, Jun 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ का गांजा बरामद, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़.
logo

चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने 1.42 क्विंटल गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, दो कारें, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की गई है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार 24 जून 2026 की रात करीब 11:15 बजे मीतापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर शक्तिनगर की ओर से चोपन आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चोपन, चौकी डाला पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से चोपन बैरियर पर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों वाहन चालक भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए सलखन स्थित गांधी आश्रम के सामने दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान पांच प्लास्टिक की बोरियों में रखा कुल 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने लखनऊ निवासी मोहम्मद जावेद और रायबरेली निवासी अनुज कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका साथी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार अनुज कुमार मौर्य के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.