क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news major action by forest department in renukoot truck full of sakhu wood caught

Sonbhadra News: रेणुकूट वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, साखू लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा.

अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में रेणुकूट उड़ाका दल ने प्रतिबंधित साखू (साल) की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

sonbhadra

2:08 PM, Mar 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: रेणुकूट वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, साखू लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा.
logo

रेणुकूट वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में रेणुकूट उड़ाका दल ने प्रतिबंधित साखू (साल) की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उड़ाका दल प्रभारी एवं पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक संख्या UP 70 NT 9564 छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर अवैध साखू लकड़ी लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने निगरानी शुरू कर दी और संदिग्ध ट्रक का पीछा किया। मुरधवा मोड़ के पास ट्रक चालक ने टीम को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की सतर्कता के चलते पीछा जारी रखा गया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने रॉबर्ट्सगंज मंडी के पास ट्रक को रोककर कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान चालक पंचम सिंह से लकड़ी से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे स्पष्ट हो गया कि लकड़ी का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि एक फॉर्च्यूनर वाहन ट्रक की रेकी कर रहा था, जिससे अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान फॉर्च्यूनर सवार कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बाद में लकड़ी से भरे ट्रक को स्थानीय वन रेंज के सहयोग से सोनभद्र वन प्रभाग को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल तथा वनरक्षक शैलेन्द्र यादव और हिमांशु मौर्य की भूमिका सराहनीय रही। वन विभाग ने कहा है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.