Sonbhadra News: पिपरी पुलिस व ANTF की बड़ी कार्रवाई, 390 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.
सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरी पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 390 ग्राम (कीमत 78 लाख रुपये) हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
sonbhadra
6:13 PM, Nov 10, 2025
Share:


अभियुक्त सौरभ कुमार सोनी (24 वर्ष) पुत्र मुन्ना सोनी, निवासी डिबुलगंज दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा पुलिस की गिरफ्त में।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरी पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 390 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 78 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 नवंबर 2025 को पिपरी पुलिस और ANTF टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवकुटिया तुर्रा की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान सौरभ कुमार सोनी (24 वर्ष) पुत्र मुन्ना सोनी, निवासी डिबुलगंज दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 390 ग्राम नाजायज़ हेरोइन, 520 रुपये नकद, एक मोटोरोला मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (नंबर UP64 AK 4943) बरामद की गई। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0 222/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त सौरभ कुमार सोनी ने बताया कि वह अपने गांव के सूरज कुमार गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा से हेरोइन प्राप्त करता था। सौरभ के अनुसार, सूरज गुप्ता उसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर बताता था कि नशे की खेप किसे और कहाँ पहुंचानी है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि 10 नवंबर को वह सूरज के निर्देश पर ही वितरण के लिए निकला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सूरज कुमार गुप्ता इस मामले में वांछित अभियुक्त है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. प्र.नि. सुरेन्द्र नाथ सिंह, ANTF गाजीपुर।
3. उ.नि. आदित्य नारायण सिंह, ANTF गाजीपुर।
4. का. अमित कुमार चौरसिया, ANTF गाजीपुर।
विज्ञापन
5. हे.का. इन्द्रजीत कुमार, ANTF गाजीपुर।
6. हे.का. अभिषेक कुमार, ANTF गाजीपुर।
7. का. आषुतोष त्रिपाठी, ANTF गाजीपुर।
8. का. शक्तिधर पाण्डेय, ANTF गाजीपुर।
9. का. इन्द्रपाल सिंह, ANTF गाजीपुर।
10. हे.का. महेश कुमार सरोज, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
11. हे.का.राजेश कुमार पासवान, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।



