मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action by police 1019 boxes of illicit liquor property worth 1 17 crore including truck seized interstate liquor smuggler arrested

Sonbhadra News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1019 पेटी अवैध शराब, ट्रक सहित ₹1.17 करोड़ की संपत्ति जब्त, अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार.

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पिपरी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में 1019 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक कंटेनर ट्रक और अन्य संपत्ति जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹1.17 करोड़ से अधिक है।

sonbhadra

8:21 PM, Jan 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1019 पेटी अवैध शराब, ट्रक सहित ₹1.17 करोड़ की संपत्ति जब्त, अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार.
logo

अवैध अंग्रेजी शराब रांची ले जाई जा रही है थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पिपरी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में 1019 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक कंटेनर ट्रक और अन्य संपत्ति जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹1.17 करोड़ से अधिक है। पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईटेक तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 20 जनवरी 2026 को लगभग 12:40 बजे खाड़पाथर, थाना हाथीनाला के जंगल मुख्य मार्ग से होकर एक कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब झारखंड के रास्ते रांची ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने श्रवण कुमार (33) पुत्र चैनाराम को गिरफ्तार कर लिया। श्रवण कुमार राजस्थान के जैसलमेर जिले के फलसून्ड थाना क्षेत्र के रूपसर बलाड़ गांव का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कंटेनर में लदी कुल 1019 पेटी में 23,508 शीशी (9088.02 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख है।

Img

इसके अतिरिक्त, लगभग ₹35 लाख कीमत का एक कंटेनर ट्रक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹950 नकद भी जब्त किए गए। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पिपरी थाने में मु0अ0सं0- 13/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम, निवासी रूपसर बलाड़, तहसील पोखरण, थाना फलसून्ड, जिला जैसलमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान श्रवण कुमार ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा, उसे लुधियाना क्षेत्र के नाकोदर गांव के पास कंटेनर ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब के पैकेट उपलब्ध कराता था।

श्रवण कुमार के अनुसार, प्रवीण कुमार उसे निर्देश देता था कि यह शराब झारखंड के रांची होते हुए बिहार ले जाई जानी है। प्रवीण कुमार व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार उसके संपर्क में रहता था और इस बार वह वाराणसी तक उसके साथ आया भी था। प्रवीण ने बताया था कि रांची पहुंचने पर वह एक व्यक्ति को भेजेगा, जो कंटेनर को बिहार ले जाएगा। अभियुक्त ने यह भी बताया कि बिहार में कंटेनर खाली होने के बाद उसे फोन किया जाएगा, जिसके बाद वह वहां पहुंचकर कंटेनर वापस ले जाएगा। इस काम के लिए उसे प्रति चक्कर 50,000 रुपये का मेहनताना मिलता था। श्रवण कुमार ने स्वीकार किया कि प्रवीण कुमार के कहने पर वह कंटेनर को निर्देशित व्यक्ति को सौंप देता था और इससे पहले भी वह प्रवीण द्वारा उपलब्ध कराए गए कंटेनरों को लगभग 5-6 बार रांची तक ले जा चुका है।

Img

श्रवण कुमार ने खुलासा किया कि टोल टैक्स के माध्यम से वाहन की पहचान न हो सके, इसलिए जानबूझकर वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया जाता था। उसे शराब की खेप सुरक्षित पहुंचाने पर प्रति चक्कर 50,000 रुपये मिलते थे, जिससे उसकी आजीविका चलती थी, जबकि प्रवीण कुमार अवैध शराब तस्करी से भारी मुनाफा कमाता था। इस मामले में वांछित अभियुक्तों में प्रवीण कुमार पुत्र अज्ञात निवासी रोहतक, हरियाणा, और वाहन स्वामी चाफियार अली पुत्र साबेद अली निवासी पी0आर0 हिल, कोहिमा, शामिल हैं। बरामदगी का विवरण इस प्रकार है-: 1019 पेटी में कुल 23,508 शीशी (9088.02 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, अनुमानित कीमत लगभग 82,00,000/- रुपये। इसमें MC. DOWELL NAL (750ML) की 40 पेटी, ROYAL STAG (750 ML) की 499 पेटी, ROYAL STAG (375ML) की 250 पेटी और ROYAL STAG (180ML) की 230 पेटी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक ट्रक (अनुमानित कीमत लगभग 35,00,000/- रुपये), एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और जामा तलाशी में बरामद 950/- रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

Img

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम-: 1-प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 2-उ.नि. संजय सिंह चौकी प्रभारी रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।3-उ.नि. दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 4- हे.का. प्रभूनारायण थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 5-हे.का. नवीन कुमार गिरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 6- हे.का.मनीष कुमार सिंह चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 7- हे.का.चन्दन मिश्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 8- का. प्रदीप कुमार पाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.