Sonbhadra News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में टप्पेबाज गिरोह से मुठभेड़, दो घायल समेत तीन गिरफ्तार.
पुलिस ने 26 दिसंबर को रामलीला मैदान से 10 लाख रुपये की चोरी करने वाले गिरोह का मुठभेड़ के बाद पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ के बाद तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
sonbhadra
10:08 AM, Jan 2, 2026
Share:


मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्त त्रिचनापल्ली तमिलनाडु राज्य के निवासी- सीओ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
पुलिस ने 26 दिसंबर को रामलीला मैदान से 10 लाख रुपये की चोरी करने वाले गिरोह का मुठभेड़ के बाद पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ के बाद तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। वही सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी प्रभारी को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी।
सूचना के अनुसार, 10 लाख रुपये चोरी करने वाला गिरोह रेलवे स्टेशन के पास रुका हुआ था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों सुब्रमण्यम वेंकट स्वामी और बालामुर्गन के पैर में गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक अन्य आरोपी रामू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी नायडू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिनके तार तमिलनाडु और महाराष्ट्र से जुड़े हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी रामू ने बताया कि वे सभी कृष्णापल्ली, तमिलनाडु के रहने वाले हैं और घूम-घूम कर वाहनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। रामू के पास से 1.35 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। रामू ने बताया कि उसने 8.45 लाख रुपये अपने स्टेट बैंक खाते में जमा कर दिए हैं, जिसके बाद पुलिस द्वारा इस संबंध में बैंक से पत्राचार किया जाएगा। बताते चले यह चोरी बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से जुड़ी छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते से हुई थी। कंपनी के एकाउंटेंट मदन सिंह और कैशियर श्रीप्रकाश द्विवेदी 10 लाख रुपये की यह राशि लेकर कार्यालय लौट रहे थे।
रामलीला मैदान के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। जब चालक टायर बदल रहा था, तभी टप्पेबाजों ने कार की अगली सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग चुरा लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की थीं। जांच में इस टप्पेबाजी के तार महाराष्ट्र और तमिलनाडु से जुड़े पाए गए थे।
पुलिस ने नायडू गैंग की सक्रिय सदस्य नंदिनी (पत्नी राजू, निवासी वाकीपाड़ा, थाना नवापुर, जिला नंदूरबार, महाराष्ट्र) को पहले ही गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया था। उनके पास से चोरी की गई राशि में से 9890 रुपये और एक चाकू बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया गैंग के लीडर सहित अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



