Sonbhadra News: दुद्धी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 240 लीटर अवैध बीयर बरामद.
दुद्धी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 240 लीटर अवैध किंगफिशर बीयर बरामद की। म्योरपुर रोड तहसील तिराहा के पास संदिग्ध कार से 20 पेटियों में 480 कैन मिली। मौके से बिहार निवासी तस्कर विशाल साहनी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस को पूछताछ में तस्करी से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं।
sonbhadra
6:43 PM, Apr 24, 2026
Share:


वाहन चेकिंग में पकड़ा गया अंतर्राज्यीय तस्कर, कार से मिली 20 पेटी बीयर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी में बड़ी कार्रवाई की है। 23 अप्रैल 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 240 लीटर अवैध किंगफिशर बीयर बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपये है। म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास संदिग्ध कार (संख्या AS 04 AE 0266) को रोका गया। तलाशी में कार से 20 पेटियों में कुल 480 कैन अवैध बीयर मिली। मौके से एक अंतर्राज्यीय तस्कर विशाल साहनी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल साहनी (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र विनय साहनी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर (बिहार) के वाजितपुर थाना बोचहा का निवासी है। दुद्धी थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/63/72 के तहत मुकदमा संख्या 117/2026 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूछताछ में तस्करी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्यामजी सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव की टीम शामिल थी। जनपद सोनभद्र पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
