ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action by police under operation shuddhi 1 34 quintals of ganja recovered three inter state smugglers arrested

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.34 क्विंटल गांजा बरामद, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.

चोपन पुलिस और एसओजी ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा, ब्रेजा वाहन, मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 62 लाख की बरामदगी हुई। पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा से लाकर सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर पहुंचाया जाना था।

sonbhadra

4:06 PM, Sep 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.34 क्विंटल गांजा बरामद, तीन  अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार.
logo

चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम की कार्रवाई में गिरफ्तार तीन गांजा तस्करों के साथ बरामद गांजा, वाहन और अन्य सामान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत चोपन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेजा, तीन मोबाइल फोन और 1,210 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को चोपन पुलिस प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम को हाथीनाला टोल प्लाजा से एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन के डाला और रॉबर्ट्सगंज की ओर जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। बाद में संदिग्ध वाहन के ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 16:25 बजे ब्रेजा वाहन को रोक लिया। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान आगे और पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुन्द यादव और रोहित सिदार, निवासी रायगढ़, छत्तीसगढ़ तथा आशीष मौर्या, निवासी हलिया, मीरजापुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर अम्बिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था। इसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाया जाना था। पुलिस के अनुसार गांजा खरीदने के लिए संपर्क और अलग-अलग तिथियों में फोन-पे के माध्यम से धनराशि के लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। मामले में थाना चोपन में मु.अ.सं.-370/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.