मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news major action by sonbhadra police under operation conviction 24 warranty accused arrested in two days

Sonbhadra News: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 24 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.

सोनभद्र पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के प्रभावी निस्तारण के लिए चलाए गए दो दिवसीय "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 24 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

sonbhadra

6:55 PM, Jul 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 24 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय से जारी वारंटों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से चलाए गए दो दिवसीय "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 12 एवं 13 जुलाई 2026 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 24 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य गैंगस्टर एक्ट, स्थायी वारंटों तथा न्यायालय से निर्गत अन्य वारंटों का प्रभावी निस्तारण करना था। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, वन अधिनियम, आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), एनआई एक्ट समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। थानावार कार्रवाई में रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से चार, कोन से चार, शाहगंज, दुद्धी और अनपरा से तीन-तीन, घोरावल से दो तथा करमा, पन्नूगंज, ओबरा, बभनी और पिपरी से एक-एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों ने वारंटों का प्रभावी तामील सुनिश्चित करते हुए फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, न्यायालयों से निर्गत वारंटों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.