Sonbhadra News: चर्चित कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, मर्सिडीज़ GLS कार सहित ₹28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त.
सोनभद्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की लगभग ₹28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई।
sonbhadra
1:32 PM, Jan 23, 2026
Share:


SIT टीम ने मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की संपत्ति की कुर्क।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराधों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। सोनभद्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की लगभग ₹28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई। अभियुक्त भोला प्रसाद, पुत्र स्व. रामदयाल, निवासी कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी को विदेश भागने के प्रयास के दौरान दमदम एयरपोर्ट, कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में जिला कारागार सोनभद्र में न्यायिक अभिरक्षा में है। यह मामला थाना रॉबर्ट्सगंज में मु.अ.सं.–1191/2025 के तहत दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। SIT की गहन विवेचना में यह सामने आया कि भोला प्रसाद ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के लिए एक संगठित सिंडिकेट चलाया। इस आपराधिक गतिविधि से उसने लगभग ₹28 करोड़ 50 लाख की चल एवं अचल संपत्ति अर्जित की। इन संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद, धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की के लिए माननीय न्यायालय में रिपोर्ट भेजी गई थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर, माननीय न्यायालय ने 22 जनवरी 2026 को अभियुक्त की अपराध से अर्जित इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश पारित किया। कुर्क की गई संपत्तियों में इंडियन बैंक, शम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शाखा, वाराणसी में भोला प्रसाद के बैंक खाते भी शामिल हैं। इनमें खाता संख्या 7622620712 में ₹53,93,276/- (फिक्स्ड डिपॉजिट), खाता संख्या 8069294902 में ₹60,00,000/- (फिक्स्ड डिपॉजिट), खाता संख्या 7610416827 में ₹1,44,226.94/- (डेबिट फ्रीज) और खाता संख्या 7724136676 में ₹5,45,380.05/- (डेबिट फ्रीज) शामिल हैं। चल संपत्ति के रूप में एक मर्सिडीज-बेंज GLS-450D 4MATIC वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर UP-32-PV-1111) भी कुर्क किया गया है। इसका क्रय मूल्य ₹1,37,25,000/- था और वर्तमान अनुमानित मूल्य ₹1,22,15,000/- है। अचल संपत्तियों में वाराणसी में तीन आवासीय भवन शामिल हैं। इनमें मकान संख्या C-27/142-C-1, मऊजा जगतगंज, चेतगंज (स्वामिनी: शारदा जायसवाल, पत्नी भोला प्रसाद, क्रय मूल्य ₹1,98,00,000/-, रजिस्ट्री दिनांक 16.02.2023), मकान संख्या C-19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा लल्लापुरा खुर्द वार्ड (स्वामिनी: शारदा जायसवाल, पत्नी भोला प्रसाद, क्रय मूल्य ₹1,05,00,000/-, रजिस्ट्री दिनांक 14.02.2023) और मकान/भवन संख्या B-38/2-63-65-N, तुलसीपुर वार्ड, भेलूपुर (स्वामिनी: शारदा जायसवाल, प्रोपराइटर: Shaili Traders, क्रय/अनुमानित मूल्य ₹23,00,00,000/-, रजिस्ट्री दिनांक 05.07.2025) शामिल हैं। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 23.01.2026 को जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पिंडरा, वाराणसी की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर, सोनभद्र श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में SIT सोनभद्र एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद वाराणसी में उक्त संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध की गई यह कार्यवाही संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक निर्णायक एवं कड़ा कदम है। सोनभद्र पुलिस एवं SIT द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही जारी रहेगी।
