ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news major action of police and excise department caught a consignment of illegal liquor worth rs 75 lakh

Sonbhadra News: पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख रुपये की अवैध शराब की खेप को धर दबोचा.

अनपरा थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। भारत ह्युम इंडस्ट्रीज के बंद भट्टे के पास से एक ट्रक में लदी 740 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है।

sonbhadra

10:08 PM, Sep 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख रुपये की अवैध शराब की खेप को धर दबोचा.
logo

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आगामी बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर वोटरों को लुभाने के लिए भेजी जा रही अवैध शराब को सयुंक्त टीम ने धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र में भारत ह्युम इंडस्ट्रीज के बंद भट्टे के पास से एक ट्रक में 740 पेटी (6,523 लीटर) अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये आंकी गईं है। पुलिस ने मौके से 50 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ शेरा को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी पंजाब के तरनतारन जिले निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 सितम्बर को कर्नाल में लुधियाना निवासी पोपिन्दर सिंह ने उसे शराब से भरी ट्रक सौपी थी। साथ ही निर्देश था कि ट्रक को बिहार की सीमा तक पहुंचाना है। आरोपी ने बताया उसने ट्रक को हरियाणा से अलीगढ़, रामपुर, बुलन्दशहर, रीवा और सिंगरौली होते हुए सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र तक पहुंचाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की जांच की। जांच में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार यह शराब बिहार में होने वाले आगामी चुनाव में इस्तेमाल के लिए भेजी जा रही थी। अनपरा पुलिस ने आबकारी अधिनियम व 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.