ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news makar sankranti symbol of harmony executive director

Sonbhadra News: मकर संक्रांति सद्भाव का प्रतीक - कार्यकारी निदेशक

बुधवार को एनटीपीसी परिसर स्थित अपनी भव्यता, सुंदरता एवं आध्यात्मिक महत्व के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में देवताओं का दिन-मकर संक्रांति उत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया।

sonbhadra

7:48 PM, Jan 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: मकर संक्रांति सद्भाव का प्रतीक - कार्यकारी निदेशक
logo

देवताओं का दिन-मकर संक्रांति उत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

बुधवार को एनटीपीसी परिसर स्थित अपनी भव्यता, सुंदरता एवं आध्यात्मिक महत्व के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में देवताओं का दिन-मकर संक्रांति उत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया। मंदिर समिति के द्वारा भोग प्रसाद-चुरा-दही, गुड़, तिलवा, तिलकुट के साथ-साथ महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से ग्रहण किया।

Img

इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी, नीलु असाटी, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोई पोई, मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, निशांत कमल, मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, रंगा रेड्डी, रोशन कुमार, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, अमित मालवीय, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष एवं समर्पित सिपाही संजय कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सद्भावना प्रमुख अनिल त्रिपाठी, हरिओम मिश्रा, उदय उपाध्याय के साथ सैकड़ों भक्तजन मंदिर में दर्शन पूजन कर भोग महाप्रसाद ग्रहण किये।

विज्ञापन

Img

मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने कहा मकर संक्रांति का उत्सव पौराणिक काल से सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता रहा है। इस दिन भगवान भास्कर उत्तरायण होते हैं। उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि आध्यात्मिक मान्यता है कि मां गंगा का सागर से मिलन आज के दिन हीं होता है और पवित्र नदियों में स्नान, दान तथा देवालयों में दर्शन पूजन से पापों का नाश एवं आत्मा की शुद्धि होती है। राकेश राय ने कहा यह त्योहार सामाजिक मेल-मिलाप एवं पारिवारिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।

Img

हर घर में गुड़ से बनी मिठाईयों की महक मन में मिठास भर देती है। परियोजना प्रमुख ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि रिहंदेश्वर महादेव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और सामाजिक सद्भाव मजबूत हो। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य श्री कृष्ण भगवान पाठक, रिंकेश उपाध्याय, श्रीराम यादव आदि पूरे मनोयोग से लगे रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.