ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news many important projects for the development of the district got approval in the meeting of dmf governing council

Sonbhadra News: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में जनपद के विकास की कई अहम परियोजनाओं को मिली मंजूरी.

जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, खेल, पर्यटन और गोसंरक्षण सहित करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में ओबरा में खनन प्रशिक्षण विद्यालय, मिनी स्टेडियम, चेकडैम निर्माण, ऑयलसीड प्रसंस्करण इकाई और सलखन फॉसिल पार्क तक बेहतर संपर्क मार्ग विकसित करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली।

sonbhadra

6:06 PM, Jul 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में जनपद के विकास की कई अहम परियोजनाओं को मिली मंजूरी.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में विकास परियोजनाओं पर चर्चा करते जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सड़क, सिंचाई, जल निकासी, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा गोसंरक्षण से जुड़ी करोड़ों रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वगीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए अस्पतालों एवं राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, शौचालय, चहारदीवारी तथा मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। डीएमएफ शासी परिषद ने ओबरा में खनन प्रशिक्षण विद्यालय की स्थापना तथा ग्रामीण युवाओं के लिए आधुनिक मिनी स्टेडियम के निर्माण को भी स्वीकृति दी। इसके अलावा ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और संपर्क मार्गों का निर्माण, नगर क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेनेज प्रणाली विकसित कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा किसानों की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चेकडैम निर्माण को मंजूरी दी गई।

Img

बैठक में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ऑयलसीड प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए बड़े गोसंरक्षण केंद्र विकसित करने तथा मंगलेश्वर महादेव मार्ग और सलखन फॉसिल पार्क तक बेहतर संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना को भी स्वीकृति दी गई। व्यापक वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर भी सहमति बनी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कृषि, रोजगार, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सोनभद्र के समग्र एवं सतत विकास की मजबूत आधारशिला साबित होंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.