Sonbhadra News: असनहर और सतबहनी में चोरी की कई वारदातें, बाइक समेत घरेलू सामान पार; ग्रामीणों में दहशत.
बभनी थाना क्षेत्र के असनहर और सतबहनी गांव में चोरी की अलग-अलग घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। चोरों ने दो घरों से लोहे के औजार, साइकिल, कुर्सियां और अन्य घरेलू सामान चुरा लिया, जबकि सतबहनी निवासी राजेंद्र गुप्ता की बाइक भी चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार, शिकायतों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
sonbhadra
2:42 PM, Oct 29, 2026
Share:


असनहर गांव में चोरी की घटनाओं के बाद मौके पर जांच करती पुलिस, घरों से सामान और साइकिल चोरी होने से ग्रामीण चिंतित।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के असनहर और सतबहनी गांव में चोरी की अलग-अलग घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। चोरों ने असनहर में दो घरों को निशाना बनाकर लोहे के औजार, घरेलू सामान, साइकिल और अन्य वस्तुएं चोरी कर लीं। वहीं सतबहनी निवासी राजेंद्र गुप्ता की बाइक भी चोरी हो गई। एक अन्य घटना में घर से सामान ले जा रहे चोर परिजनों के पहुंचने पर सामान छोड़कर भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, असनहर निवासी देव किसुन के घर से चोर चार लोहे के सब्बल और एक हथौड़ा उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही बिपिन बिहारी के घर को निशाना बनाया। वहां से एक साइकिल, चार कुर्सियां, एक पतेली, एक टंकी, चार गमले, एक गिलास, दो कटोरे, दो सब्बल और एक बैग चोरी कर लिया। बताया गया कि चोरों ने वारदात के दौरान दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि घर के लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद वे सामान लेकर फरार हो गए।उधर सतबहनी निवासी राजेंद्र गुप्ता की बाइक चोरी होने की घटना भी सामने आई है। इसके अलावा असनहर निवासी आशा गुप्ता के घर से चोर लूना, साइकिल, लोहे का फार्मा और प्लास्टिक की पाइप ले जा रहे थे। इसी दौरान घर के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख चोर सामान छोड़कर भाग निकले। इस घटना में सामान बच गया, लेकिन चोरों के सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण अपने घरों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पीड़ितों ने मामले की सूचना थाने में दी है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



