ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news married woman committed suicide by hanging herself under suspicious circumstances police engaged in investigation

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस.

चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में 30 वर्षीय विवाहिता रानी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति पुणे में मजदूरी करता है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

sonbhadra

9:24 AM, Jun 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस.
logo

चोपन थाना क्षेत्र स्थित रजधन गांव में बीती रात का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रजधन गांव निवासी रानी (30) पत्नी श्यामसुंदर वर्मा घर के अंदर काफी देर तक नहीं दिखाई दीं। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा बंद पाया तो उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां रानी कच्चे मकान के बडेर से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिलीं। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने आवश्यक जांच करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।परिजनों के मुताबिक मृतका का पति श्यामसुंदर वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में पुणे में मजदूरी करता है।मृतका अपने दो पुत्रों के साथ गांव में रह रही थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.