ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news married woman committed suicide by hanging herself with the help of her dupatta mother s shadow lifted from her one year old daughter s head

Sonbhadra News: विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान, एक साल की बेटी के सिर से उठा मां का साया.

बभनी के नधिरा गांव के बैरागो टोला में 22 वर्षीय विवाहिता जीवरानी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि महिला ने घर के धरन में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। घटना के समय उसका पति गुजरात में मजदूरी करने गया हुआ था। मृतका की करीब एक साल की बेटी है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

sonbhadra

6:37 PM, Aug 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान, एक साल की बेटी के सिर से उठा मां का साया.
logo

बभनी थाने के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के बैरागो टोला में वृहस्पतिवार की शाम एक विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। नधिरा गांव के बैरागो टोला निवासी देवीशरण की 22 वर्षीय पत्नी जीवरानी वृहस्पतिवार की शाम घर के अंदर थी। बताया जा रहा है कि उसने घर के धरन में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति गुजरात में काम करने गया हुआ था। जीवरानी घर पर अकेली रहती थी। विवाहिता की करीब एक वर्ष की बेटी भी है। मां की मौत के बाद मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना ससुर शीतल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और घटना की जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.