Sonbhadra News: फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया, पिंडारी में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि.
Sonbhadra News: फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया, पिंडारी में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि.
12:00 AM, Jul 25, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजन जायसवाल, कोन।
सोनभद्र।
सोनभद्र के तरिया क्षेत्र के दोहर और पिंडारी में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम में निषाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। निषाद पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद और विधान सभा अध्यक्ष ओबरा छोटेलाल निषाद कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अलावा पिंटू निषाद, नागेन्द्र निषाद, ग्राम प्रधान चकरिया राजेश्वर निषाद, प्रदीप निषाद और पिंडारी प्रधान पति विदेश निषाद भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
ससनई से विकास निषाद, शिवमूरत निषाद, विंध्याचल निषाद,रामनिवास निषाद और रामकुमार निषाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा समाजसेवी मनोज निषाद ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



